ब्लॉग चित्रों के साथ कैप्शन का प्रयोग करना

विज्ञापन

आप अगर ब्लॉग पर चित्रों का प्रयोग करते हैं तो आप चित्रों के नीचे उनकी महत्वपूर्न संक्षिप्त जानकारी अवश्य डालना चाहेंगे। चित्रों के नीचे दिखाये जाने वाली यह संक्षिप्त जानकारी कैप्शन (Caption) कहलाती हैं। ब्लॉग जगत में इसका प्रयोग बहुतायत होता है। ब्लॉगर में भी कैप्शन के प्रयोग की सुविधा है जिसका प्रयोग करके चित्रों की संक्षिप्त जानकारी उनके नीचे ही डाली जा सकता है। इस लेख में हम आपको यह बतायेंगे कि ब्लॉगर में कैप्शन का प्रयोग कैसे किया जाये?

Add caption to images - Blogger

ब्लॉग चित्रों के साथ कैप्शन का प्रयोग कैसे करें?

1. सबसे पहले अपनी पोस्ट में एक चित्र अपलोड कीजिए। ब्लॉगर में Insert Image button के द्वारा चित्र पोस्ट में अपलोड किये जाते हैं। यह बटन पोस्ट एडिटर टूलबार में होता है।

Insert image option - Blogger
ब्लॉग पोस्ट एडिटर में चित्र अपलोड का विकल्प

2. एक बार जब आप पोस्ट में चित्र अपलोड कर लेते हैं। तो कम्पोज़ मोड में रहते हुए दिखायी दे रहे चित्र पर क्लिक कीजिए और आप एक हल्के नीले रंग की पट्टी देख पायेंगे जिस पर अनेक विकल्पों के साथ चित्र पर कैप्शन जोड़ने का विकल्प भी मिलेगा।

Add caption option - Blogger
ब्लॉगर में कैप्शन जोड़ने का विकल्प

3. Add caption पर क्लिक कीजिए और चित्र के बारे में लिख डालिए। चित्र के बारे में डाली गयी जानकारी संक्षिप्त, रुचिकर और महत्वपूर्ण होनी चाहिए।

Example image caption - Blogger
चित्र के साथ जोड़ा गया उदाहरण कैप्शन

यदि आप अपने चित्र के कैप्शन को सुंदर रूप देना चाहते हैं तो आप कैस्केड स्टाइल शीट्स (CSS) का प्रयोग कर सकते हैं।

अब अपनी पोस्ट को सहेजकर प्रकाशित कर दीजिए और अपनी पोस्ट को खोलिए। अब आप पोस्ट में अपलोड चित्र के साथ कैप्शन देख पा रहे होंगे।

हम आशा करते हैं कि इस जानकारी से आप ब्लॉगर में किसी भी चित्र पर कैप्शन जोड़ पायेंगे। चित्र का कैप्शन ब्लॉग का एस ई ओ सुधारने भी सहायता करता है जिससे आपके ब्लॉग पर गूगल और बिंग जैसे सर्च इंजनों से आने वाले पाठकों की संख्या में भारी वृद्धि होती है।

हमें आपके प्रश्नों और कमेंट्स का इंतिज़ार रहेगा।

Keywords: image caption, image caption Blogger, image SEO

Previous articleब्लॉग कमेंट का उत्तर देने में होने वाली 5 प्रमुख गलतियाँ
Next articleविश्व स्तर पर 10 प्रमुख ब्लॉग सेवाएँ
Founder, Tech Prevue. Doing Pro Blogging Since 2008.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here