गूगल ऐडसेंस ने अक्टूबर 2016 में अपने नए यूज़र इंटरफ़ेस को ज़ारी किया है। मैंने जब अपने ऐडसेंस डैशबोर्ड को खोला तो नए एडसेंस डैशबोर्ड पर स्विच करने का संदेश दिखाई दिया जिसका उदाहरण आप यहाँ देख सकते हैं।
इस संदेश में TAKE A LOOK नाम का नीला बटन है जिस पर क्लिक करके आप नए गूगल डैशबोर्ड के इंटरफ़ेस को प्रयोग कर सकते हैं। जिन्हें पुराने इंटरफ़ेस पर रहना हो, वो NOT NOW पर क्लिक कर सकते हैं।

मैंने नया एडसेंस डैशबोर्ड चुना है, जो कि पहले की अपेक्षा ज़्यादा यूज़र फ़्रेंडली और प्रयोग करने में आसान है। मेरी सलाह है कि आपको इसे ही प्रयोग करना चाहिए। नया डैशबोर्ड पुराने इंटरफ़ेस की तुलना में ज़्यादा इंफ़ॉर्मेटिव है। सालों की कड़ी मेहनत के बाद ऐडसेंस मैटिरियल डिज़ाइन को तैयार किया गया है।
नए ऐडसेंस डैशबोर्ड के फ़ीचर्स
1. नया लुक और फ़ील
नया ऐडसेंस डैशबोर्ड पूरी तरह बदल चुका है। मैटिरियल डिज़ाइन का प्रयोग करते हुए होम पेज और मीनू को पूरी तरह बदल दिया गया है। अभी और भी नए फ़ीचर्स इसमें जुड़ने बाकी हैं।
2. नया होमपेज
सभी आवश्यक जानकारियों को उनकी सही जगह पर करने की कोशिश की गई है। नए इंटरैक्टिव कार्ड्स की स्ट्रीम का प्रयोग करते हुए पूरा होम पेज नए सिरे से डिज़ाइन किया गया है। अब आप अपने पसंदीदा स्ट्रीम्स को ऊपर पिन कर सकते हैं और होम पेज को अपने हिसाब से रख सकते हैं।
3. स्ट्रीमलाइंड मीनू
इसमें टॉप मीनू को बाईं को कर दिया गया है। नया मीनू में ओपन और हाइड फ़ंक्शन है। इसलिए जब आपको साइड मीनू की आवश्यकता न हो, आप उसे बंद कर सकते हैं।
एक्सपर्ट सलाह
नया इंटरफ़ेस ज़्यादा मुश्किल नहीं है, बस आपको इसे प्रयोग करना होगा और दो चार में आप इसके आदी हो जाएंगे। इसके बाद यह आपको अटपटा नहीं लगेगा।

पुराना ऐडसेंस डैशबोर्ड
अगर आपमें से कोई एडसेंस पब्लिशर पुराने इंटरफ़ेस पर वापस स्विच करना चाहता है तो उसके लिए भी विकल्प मौजूद है। ऐसा करने के लिए आपको बाईं ओर नीचे दिए Back to previous AdSense लिंक पर क्लिक करना होगा।
यह अपडेट तो बड़ी है, लेकिन इसपर ज़्यादा बात करने की ज़रूरत नहीं है। यह अपने आपमें सब कुछ बयां करता है, आप जैसे जैसे इसे प्रयोग करोगे आप खुद ही इसके बारे में जानते जाएंगे।
Achhi Jankari Hai Bhai, Mujhe Google Adsense Ka New Look Bahut Pasand Aaya.
आपके कमेंट के लिए हार्दिक स्वागत है