ऐडसेंस पेमेंट मेथड जोड़ने का तरीका

विज्ञापन

आप गूगल ऐडसेंस के बारे में काफ़ी कुछ सीख चुकें। आप ये भी जान चुके हैं कि गूगल ऐडसेंस इंडिया में कैसे पे करता है। गूगल ऐडसेंस भारत में इंटरनेशनल वायर ट्रांसफर (अंग्रेजी: Wire Transfer) के द्वारा पे करता है। ये भी इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (अंग्रेजी: Electronic Fund Transfer) ही है। इस सुविधा की वजह से ऐडसेंस अर्निंग सीधे आपके बैंक खाते में आ जाती है। अब आपको चेक आने का इंतजार नहीं करना पड़ता है। चेक भुनाने में लगने वाला समय भी बच जाता है। एक ऐडसेंस पब्लिशर के रूप में मैं इस सुविधा से बड़ा आश्वस्त हूँ। सारा काम कुछ ही समय में हो जाता है। इस आर्टिकल में हम ऐडसेंस अकाउंट से ईएफ़टी पेमेंट (अंग्रेजी: EFT Payment) मंगाने यानि ऐडसेंस पेमेंट मेथड (अंग्रेजी: AdSense Payment Method) जोड़ने की जानकारी देंगे।

ऐडसेंस पेमेंट मेथेड जोड़ना

ऐडसेंस पेमेंट मेथड जोड़ना

How to add AdSense Payment Method?

इस सेटअप को पूरा करने में 10-15 मिनट से ज़्यादा समय नहीं लगेगा। भविष्य में अपना समय बचाने के लिए आप आगे बताई गई जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़िए। इसके लिए आपको फ़ोन वेरीफिकेशन करना पड़ेगा इसलिए अपना मोबाइल साथ में रखें। वायर ट्रांसफर सेटअप करने से पहले से आपको आइएफ़एससी (अंग्रेजी: IFSC) और स्विफ़्ट कोड (अंग्रेजी: SWIFT Code) की ज़रूरत होगी और इसके लिए बैंक ब्रांच मैनेजर से संपर्क कीजिए। ताकि इसमें कोई त्रुटि न हो।

सीधे बैंक में पेमेंट आने की सुविधा के साथ-साथ पेमेंट थ्रेशोल्ड (अंग्रेजी: Payment Threshold) यानि भुगतान की न्यूनतम सीमा भी तय की जा सकती है। आप अपना पेमेंट 1 साल के लिए तक रोक सकते हैं। लेकिन आप $100 से कम थ्रेशोल्ड नहीं रख सकते हैं। आइए ऐडसेंस के लिए ईएफ़टी पेमेंट सेटअप करने की जानकारी देता हूँ।

ऐडसेंस पेमेंट मेथड जोड़ने के स्टेप्स

– ऐडसेंस खाते में लॉगिन कीजिए।
– अब सेटिंग (Settings) पर क्लिक करें। इसी विकल्प में आपको पेमेंट (Payment) का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक कीजिए।
– अब आपको मैनेज पेमेंट मेथेड्स (Manage Payment Methods) लिखा दिखाई देगा। इसपे क्लिक करें।
– आप यहाँ पर ऐड पेमेंट मेथेड का (Add Payment Method)  बॉक्स देखेंगे। अब इस पर क्लिक कीजिए।
– एक फ़ॉर्म खुलकर आयेगा। जिसमें आपका नाम, बैंक का नाम, आइएफ़एससी कोड, स्विफ्ट बीआइसी, अकाउंट नम्बर भरने का विकल्प होगा। इसके अतिरिक्त दिए विकल्प शायद आपके लिए ज़रूरी न हों।

ऐडसेंस पेमेंट मेथेड सेटअप
– आवश्यक जानकारी भरने के बाद सेव बटन (Save Button) पर क्लिक कर दें। जानकारी सुरक्षित हो जाएगी।

इस तरह आप चेक की बजाय सीधे अपने बैंक खाते में ऐडसेंस पेमेंट पा सकते हैं।

कुछ ज़रूरी बातें

– पेमेंट मेथेड को महीने की 20 तारीख से पहले जोड़ना चाहिए।
– ऐडसेंस कुल $100 या अधिक राशि ही भेजेगा। इससे कम नहीं।
– $100 से अधिक कमाने के बाद आप उसे ऐडसेंस खाते में अधिक से अधिक 1 साल तक रोकने की सुविधा है। लेकिन हम लोग इस विकल्प को न प्रयोग करें तो अच्छा $500 कमाने के बाद ऐडसेंस बैन हुआ तो पछताना पड़ेगा।

पेमेंट शेड्यूल करना

– बिना पिन वेरीफिकेशन (अंग्रेजी: PIN Verification) हुए आप पेमेंट मेथेड अपडेट नहीं कर पायेंगे। पिन वेरीफिकेशन के द्वारा आपके घर का पता वेरीफाई किया जाता है।

इस तरह वायर ट्रांसफर से ऐडसेंस पेमेंट को सीधे बैंक में भेजा जा सकता है। इससे हम सभी को बहुत आसानी हुई है।

इनको भी पढ़ें:

Previous articleक्या ऐडसेंस और एफ़िलिएट ऐड को एक पेज पर प्रयोग करना सही है?
Next articleबाउंस रेट कम करने के 8 तरीके
Founder, Tech Prevue. Doing Pro Blogging Since 2008.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here