सभी ब्लॉगर्स ब्लॉग्स, फ़ोरम आदि जगह पर ये सवाल करते मिल जाते हैं, कि ऐडसेंस पब्लिशर्स को कितना रेवेन्यू शेयर मिलता है। कुछ समय पहले तक बहुत कम लोगों को इस बारे में जानकारी हुआ करती थी। अब इस बात का खुलासा गूगल ने ख़ुद कर दिया है, कि वो ऐडसेंस ऐड से हुई कमाई का कितना प्रतिशत भाग विज्ञापन लगाने वालों देते हैं।
आज हम आपको संक्षेप में बताने वाले हैं, कि अलग अलग तरह की एड यूनिट के लिए ऐडसेंस रेवेन्यू का कितना भाग आपको मिलता है।

ऐडसेंस पब्लिशर्स रेवेन्यू शेयर
1. ऐडसेंस फ़ॉर कंटेंट
यह ऐडसेंस की सबसे अधिक प्रयोग की जाने एड इंवेंटरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कंटेक्सचुअल एडवर्टीज़मेंट है। जिसमें बढ़िया सीटीआर मिलता है। इससे की जाने वाली कमाई का 68% प्रतिशत भाग पब्लिशर्स को देते हैं और 32% नई तकनीक के डिवेलपमेंट के लिए अपने पास रख लेता है। 68% भी कम नहीं है, इस पर आप क्या कहते हैं?
2. पेज लेवल एड
ऐडसेंस फ़ॉर कंटेंट की तरह ही आपको 68% रेवेन्यू शेअर दिया जाता है।
3. मैच्ड कंटेंट
ऐडसेंस फ़ॉर कंटेंट की भांति मैच्ड कंटेंट आपको 68% रेवेन्यू शेयर आपको मिलता है।
4. ऐडसेंस फ़ॉर सर्च
इसके ऐडसेंस आपको 51% रेवेन्यू शेयर देता है। पता नहीं गूगल ने ऐसा क्यों किया है, लेकिन आप मेरे साथ अपना पक्ष रखने को स्वतंत्र हैं।
5. एडमॉब
ऐडसेंस फ़ॉर सर्च की तरह ही एडमॉब के लिए 51% रेवेन्यू शेयर दिया जा रहा है।
6. अन्य ऐडसेंस यूनिट
ऐडसेंस फ़ॉर मोबाइल और ऐडसेंस फ़ॉर गेम्स के लिए अभी तक रेवेन्यू शेअर का खुलासा नहीं किया है। हम इसे पता करने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों प्रोडक्ट्स के लिए रेवेन्यू शेअर अलग अलग हो सकता है, क्योंकि दोनों को प्रबंधित करने का ख़र्च अलग अलग है।
रेवेन्यू शेयर का खुलासा क्यों ?
इससे पब्लिशर्स का गूगल ऐडसेंस में विश्वास बढ़ेगा। यह भी संभव की प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण गूगल ने ऐसा किया हो, क्योंकि दूसरे ऐड नेटवर्क ऐसा कर रहे हैं।
दूसरे ऐड नेटवर्क ज़्यादा रेवेन्यू शेअर, क्या करूँ?
ऐसे में आपको यह देखना होगा किस ऐडनेटवर्क के ऐड लगाने से आपकी आमदनी अधिक हो रही है। भले ही दूसरा ऐड नेटवर्क 80%रेवेन्यू शेयर देता हो, लेकिन हो सकता है कि उससे होने वाली कुछ कमाई 68% रेवेन्यू शेअर से बराबर या कम हो। ऐसी स्थिति में आपकी आमदनी कम हो जाएगा। इसलिए लालच में फंसने से अच्छा है कि एक प्रयोग करके के देखें कि कहाँ फ़ायदा अधिक होगा।
आशा है आपके प्रश्न का उत्तर देने में मैं सफल हुआ हूँ और आप भी 68% रेवेन्यू शेयर पर अपने विचार रखें, क्या गूगल को यह 75% या उससे अधिक कर देना चाहिए।