ब्लॉग के मुख्य पृष्ठ पर पोस्ट सारांश(शेष आगे पढ़ें विकल्प Auto Read More) हैक ब्लॉगर की डिफ़ाल्ट जम्प ब्रेक (Jump Break) का अतिरिक्त विकल्प है। यह आपके ब्लॉग को प्रोफ़ेशनल लुक तो देता ही है साथ ही साथ आपके ब्लॉग का पेज लोडिंग समय भी कम करता है। इसी वजह से इसका प्रचलन बहुत बढ़ता जा रहा है। इसके प्रमुख गुण थम्बनेल को दायें या बायें दिखाना, किसी पोस्ट को छोड़ देना, सारांश में शब्दों की संख्या निर्धारित करना, बिना चित्र वाले लेखों के डिफ़ाल्ट थम्बनेल का प्रयोग हैं।
प्रमुख विशेषताएँ
1. इसमें आप सेट कर सकते हैं कि कौन-सा थंबनेल दिखे जबकि आपकी पोस्ट में कोई फोटो प्रयोग न की गयी हो
2. आप पहली कुछ पोस्टों पर पोस्ट सारांश को प्रबंधित कर सकते हैं अर्थात् चालू या बंद कर सकते हैं।
3. होमपेज और लेबल पेज पर पोस्ट सारांश को चालू या बंद किया जा सकता है
इसे नये ब्लॉगर इंटरफेस में इस्तेमाल करना
1. पहले Blogger Dashboard पर जायें और Template टैब पर क्लिक करें
2. अपने टेम्पलेट का बैकअप ज़रूर लें
3. अब Edit HTML पर क्लिक करें और फिर Proceed पर क्लिक करें
4. Expand Widget Template के चेक बॉक्स पर क्लिक करें
5. </head> कोड की खोज करें।
6. नीचे दिये गये कोड को </head> के ठीक ऊपर पेस्ट कर दें
<script type='text/javascript'> var summaryConf = { showImage: true, imgFloat: 'left', imgWidth: 120, imgHeight: 120, defaultThumb: 'http://3.bp.blogspot.com/-RHI16xnGGw0/UyRl8A6Y3jI/AAAAAAAAM6g/b6wZoVza7J4/s1600/thumb.png', words: 100, wordsNoImg: 120, skip: 0, showHome: true, showLabel: true }; </script> <script src='http://yourjavascript.com/55335021413/techprevue-readmore.js'/>
7. और अब इसके बाद टेम्पलेट में इस कोड की खोज करें
<div class='post-body entry-content'
देखें इसके ठीक नीचे आपको <data:post.body/> कोड मिलेगा।
8. <data:post.body/> को आप यहाँ नीचे दिये गये कोड से बदल दें
<span expr:id='data:post.id'><data:post.body/></span> <b:if cond='data:blog.pageType == "index"'> <script type='text/javascript'>summary("<data:post.id/>")</script> <span style='float:right;padding-top:12px;'><a expr:href='data:post.url'>Read More</a></span> <b:else/> <b:if cond='data:blog.pageType == "archive"'> <script type='text/javascript'>summary("<data:post.id/>")</script> <span style='float:right;padding-top:12px;'><a expr:href='data:post.url'>Read More</a></span> </b:if> </b:if>
और अब अपने ब्लॉग का प्रिव्यू देख लें यदि सब सही दिख रहा हो तो अपने टेम्पलेट को SAVE कर दें
स्क्रिप्ट कंट्रोल फ़ीचर्स
- showImage: true, यदि आप thumbnail नहीं दिखाना चाहते हैं तो true को false से बदल दें
- imgFloat: ‘left’, यदि आप image को summary के दायीं ओर दर्शाना चाहते हैं तो left को right से बदल दें
- imgWidth: 120, यह इमेज की चौड़ाई है (इसे अपने ब्लॉग की डिज़ाइन के अनुसार बदलें)
- imgHeight: 120, यह इमेज की ऊँचाई है (इसे अपने ब्लॉग की डिज़ाइन के अनुसार बदलें)
- defaultThumb: ‘http://3.bp.blogspot.com/-RHI16xnGGw0/UyRl8A6Y3jI/AAAAAAAAM6g/b6wZoVza7J4/s1600/thumb.png’, यदि आप default thumbnail के स्थान पर अपनाthumbnail प्रयोग करना चाहते हैं image URL को बदल दें।
- words: 100, यह मुख्य पृष्ठ पर दर्शाये जाने वाले शब्दों की संख्या है जो कि thumbnail होने की स्थिति में है
- wordsNoImg: 120, यह मुख्य पृष्ठ पर दर्शाये जाने वाले शब्दों की संख्या है जो कि thumbnail न होने की स्थिति में है
- skip: 0, skip पहली कुछ पोस्टों के लिए है, जिनपर स्वत: रीड मोर का विकल्प न लगे। यदि इस विकल्प में 0 रहने दिया जाये तो सभी पोस्टों में auto readmore रहता है
- showHome और showLabel: आप इसमें true और false के ज़रिए auto readmore को homepage और label page पर दर्शाना अथवा न दर्शाने के लिए प्रबंधित कर सकते हैं।
Keywords: best read more, read more blogger, jump break in blogger, auto readmore, read more link blogger, auto read more