साइटमैप का प्रयोग पाठकों को उनकी मनपसंद पोस्टों तक जल्द से जल्द पहुँचाने के लिए किया जाता है। ब्लॉगर के XML साइटमैप के ज़रिए प्रकाशित पोस्टों के नेवीगेशन में पाठकों को पुरानी पोस्टों तक पहुँचने बहुत समय लग सकता है। साथ 500 या अधिक पोस्टों वाले ब्लॉग पर पुरानी पोस्टें नहीं दिखती हैं| जिससे सामान्य पाठकों को काफ़ी परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है| इतनी परेशानियों का सामना करके आपके ब्लॉग पर पोस्टें कोई क्यों पढ़ना चाहेगा। इसलिए आपको अपने ब्लॉग के साइटमैप नेवीगेशन को थोड़ा सरल बनाने की ज़रूरत है।
इसके लिए आपको अपने ब्लॉग के साइटमैप को अपने पोस्टों के लेबल के आधार पर कर देने चाहिए। जिससे लेबल सम्बंधित पोस्टें स्पष्ट रूप से झलक जाती हैं और पाठकों को विषय अनुसार पोस्टें सरलता से मिल जाती हैं। इसके साथ आपके ब्लॉग के खुलने की गति पर भी कोई ख़ास प्रभाव नहीं आता है और पाठकों की रुचि आपके ब्लॉग में बनी रहती है।
यह साइटमैप कैसा दिखेगा?
यह साइटमैप कैसे प्राप्त किया जाये?
विशेष: प्राप्त किया गया कोड आप पोस्ट या पेज बनाते समय HTML मोड में ही प्रयोग करें।