नये ब्लॉग लेखक को आमंत्रित करना या एक समूह ब्लॉग बनाना

विज्ञापन

समूह ब्लॉगिंग से नियमित रूप से ब्लॉगिंग करना सम्भव हो पाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि ब्लॉगर पर एक समूह ब्लॉग कैसे बनाया जाये? या दूसरे शब्दों में कहें तो किस प्रकार किसी को अपने ब्लॉग पर लेख प्रकाशित करने का अधिकार प्रदान किया जाये। एक समूह ब्लॉग बनाकर आप किसी एक निश्चित उद्देश्य की पूर्ति कर सकते हैं। समूह ब्लॉग के “पहले सदस्य” जिसके पास सारे अधिकार हों उसे ब्लॉग संचालक या एडमिन कहा जाता है। ब्लॉग संचालक किसी को भी अपने ब्लॉग का सदस्य बना सकता है। एक साथ कई सदस्य को ब्लॉग में लेखक के तौर पर जुड़ने का निवेदन किया जा सकता है। यह निवेदन ब्लॉग के डैशबोर्ड से एक ईमेल संदेश के द्वारा किया जाता है। एक बार कोई सदस्य ब्लॉग के लेखक के रूप में निमंत्रण स्वीकार कर ले तो पहला ब्लॉग संचालक उसे अपने ब्लॉग के दूसरे संचालक के रूप में नियुक्त कर सकता है।

Create a team blog

ध्यान दें यदि किसी लेखक को संचालक बना दिया जाये तो उसे ब्लॉग से जुड़े सभी अधिकार मिल जाते हैं। इसका सीधा अर्थ है कि यह नया संचालक पुराने किसी संचालक के अधिकार छीन सकता है या उसे ब्लॉग संचालक के रूप में ब्लॉग से निकाल सकता है। इसीलिए किसी अंजान व्यक्ति को कभी भी ब्लॉग संचालक नियुक्त न करें।

ब्लॉग का एक लेखक किसी भी समय अपना लेख ड्राफ़्ट कर / बना सकता है, उसमें बदलाव कर सकता है और उसे प्रकाशित कर सकता है। वह अन्य किसी सदस्य की किसी पोस्ट में कोई बदलाव नहीं कर सकता है। मात्र ब्लॉग संचालक के पास ही ब्लॉग पर प्रकाशित या ड्राफ़्ट सामग्री पर पूरा अधिकार होता है। ब्लॉग संचालक ही ब्लॉग सम्बंधित किसी सेटिंग या टेम्पलेट भी बदलाव कर सकता है अन्य कोई लेखक सदस्य नहीं।

जैसा कि आज कल प्रचलन में है कि ब्लॉग के लेखक अपनी पोस्ट के लिए गूगल लेखकत्व “Google Authorship” प्राप्त करना चाहते हैं और यदि लेखक के पास अपनी गूगल प्लस प्रोफ़ाइल है तो उसे ब्लॉग को अपनी गूगल प्लस प्रोफ़ाइल में एक कॉन्ट्रीब्यूटर “Contributor” के तौर पर जोड़ना होगा।

किस प्रकार ब्लॉगर ब्लॉग पर लेखक के रूप में आमंत्रित किया जाये?

1. Dashboard पर जायें › Settings टैब पर क्लिक करें › Basic › Permissions › Blog Authors › +Add authors पर क्लिक कीजिए › ईमेल पता भरिए (एक से अधिक ईमेल पतों के बीच कॉमा का प्रयोग करिए) › Invite authors बटन पर क्लिक कीजिए
2. आपने जिन्हें आमंत्रण भेजा है वो ईमेल में एक लिंक प्राप्त करते हैं। इस लिंक पर क्लिक करके वो आपका आमंत्रण स्वीकार करते हैं। इसके लिए उन्हें निमंत्रण स्वीकार करने के लिए ‘Accept Invitation’ बटन पर क्लिक करना होता है।
3. जैसे ही कोई आमंत्रण स्वीकार करता है तो उसका नाम और ईमेल ब्लॉगर डैशबोर्ड पर सदस्य के रूप में दिखने लगता है।
4. ब्लॉग संचालक चाहे तो यहीं से किसी लेखक को संचालक के रूप से स्थापित कर सकता है।

नीचे दिये स्क्रीन शॉट की सहायता से आप इस प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं।

Create a team blog

नीचे दिये स्क्रीन शॉट की सहायता से आप इस प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं।

http://www.youtube.com/watch?v=WrjuxB5B4rk

सारांश

ब्लॉगर पर एक समूह ब्लॉग स्थापित किया जा सकता है और अपने सामान्य और प्रोफ़ेशनल उद्देश्यों की पूर्ति की जा सकती है। छोटे और माध्यम आकार के उद्योग-धंधों के लिए ब्लॉगिंग का बेहतर विकल्प है। अधिकतम 100 सदस्य ब्लॉग पर जोड़े जा सकते हैं और इंटरनेट पर अपनी उपस्थिति को दर्ज़ किया जा सकता है।

Keyword: blogger, google authorship, team blog, create a team blog, invite blog authors

Previous articleलेख अनुक्रमणिका – ब्लॉग की सभी पोस्ट एक पेज पर दिखायें
Next articleब्लॉग के मुख्य पृष्ठ पर पोस्ट सारांश (शेष आगे पढ़ें विकल्प) का प्रयोग
Founder, Tech Prevue. Doing Pro Blogging Since 2008.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here