लीच प्रोटेक्शन डिसेबल करने की विधि

विज्ञापन

जब आपके CPanel Server पर अधिक लोड पड़ रहा हो, और आपको LeechProtection की विशेष आवश्यकता न हो। तब उस स्थिति में आपको लीच प्रोटेक्शन डिसेबल कर देना चाहिए। इससे आपके सर्वर पर लोड कम हो जाएगा, उसकी पर्फ़ार्मेंस बेटर हो जाएगी, और साथ ही साथ वेबसाइट के स्पीड भी बढ़ जाएगी।

लीच प्रोटेक्शन डिसेबल करने का तरीक़ा

लीच प्रोटेक्शन डिसेबल - CPanel server disable leech protection

आइए आपको लीच प्रोटेक्शन डिसेबल करने की विधि Step by Step बताते हैं।

1. “main.default” फ़ाइल एडिट करें

सबसे पहले आपको “main.default” फ़ाइल एडिट करनी होगी। जिसकी लोकेशन होती है –

/var/cpanel/templates/apache2/main.default

इसके लिए SSH Client में नीचे दिया कोड रन करें। ध्यान दें – इसके लिए Nano Enable होना ज़रूरी है।

nano /var/cpanel/templates/apache2/main.default

इसके बाद आपको ऐसा कोई कोड दिखता है तो उसे डिलीट कर दीजिए

[% IF file_test('f', '/usr/local/cpanel/bin/leechprotect') -%]
RewriteEngine on
RewriteMap LeechProtect prg:/usr/local/cpanel/bin/leechprotect
RewriteLock /usr/local/apache/logs/rewrite_lock
[% END -%]

बदलाव सहेजकर Nano से बाहर आ जाएँ।

2. “httpd.conf” फ़ाइल एडिट करें

इसके बाद आपको एक और फ़ाइल “httpd.conf” एडिट करनी होगी। जिसकी लोकेशन है –

/usr/local/apache/conf/httpd.conf

इसके लिए SSH Client में यह कोड रन करना होगा –

nano /var/cpanel/templates/apache2/main.default

इसके बाद आपको ऐसा कोई कोड दिखता है तो उसे डिलीट कर दीजिए

RewriteEngine on
RewriteMap LeechProtect prg:/usr/local/cpanel/bin/leechprotect
RewriteLock /usr/local/apache/logs/rewrite_lock

बदलाव सहेजकर Nano से बाहर आ जाएँ।

3. लीचप्रोटेक्ट प्रोसेस किल करें

अब लीच प्रोटेक्ट प्रोसेस को किल कर दें। इसके लिए SSH Client में नीचे दिया कोड रन कीजिए

kill `/sbin/pidof leechprotect`

4. apache_conf_distiller अपडेट करें

इसके बाद apache_conf_distiller को अपडेट करने के लिए SSH Client में नीचे दिया कोड रन कीजिए

/usr/local/cpanel/bin/apache_conf_distiller --update

5. Apache Restart करें

अंत में आप Apache Restart करने के लिए नीचे दिया कोड रन कीजिए

service httpd restart

इस प्रकार 5 स्टेप में आप सीपैनेल सर्वर पर LeechProtection Disable कर पायेंगे।

अगर आपको लीच प्रोटेक्शन डिसेबल करने में कोई परेशानी आ रही है तो नि:संकोच प्रश्न करें।

Previous articleसर्च कंसोल में नया यूज़र जोड़ने का तरीक़ा
Next articleएनालिटिक्स में नया यूज़र जोड़ने की विधि
Founder, Tech Prevue. Doing Pro Blogging Since 2008.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here