Enable DISQUS Comments Sync | Blogger, WP, (mt), ID, WXR

विज्ञापन

Enable DISQUS Comments Sync | Blogger, WordPress, MoveableType (mt), IntenseDebate, Generic (WXR)

जिन मित्रों ने डिस्कस (DISQUS) को अपनाया है उनकी दिली इच्छा है कि कोई ऐसा विकल्प हो कि ब्लॉगर और डिस्कस (DISQUS) के मध्य टिप्पणियाँ Sync की जा सकें। Sync से अभिप्राय है कि यदि आपका ब्लॉग पुराना है और आज आप अपने ब्लॉग पर डिस्कस (DISQUS) को इंस्टॉल कर रहे हैं तो आपके ब्लॉग पर की गयी सभी पुरानी टिप्पणियाँ डिस्कस (DISQUS) पर भी दिखें ताकि डिस्कस (DISQUS) लगाने के बाद आपकी पुरानी पोस्टों का महत्व कमेंट की दृष्टि से बना रहे। इस बात से एक क़दम आगे बढ़कर डिस्कस (DISQUS) ने यह बात भी सिर्फ आपके लिए सोची कि यदि आपको उनका कमेंट सिस्टम पसंद न आये और आपने जितने दिन डिस्कस (DISQUS) के रहते अपनी पोस्टें लिखी हों, उन पर प्रकाशित कमेंट अपने-आप आपके ब्लॉगर कमेंट सिस्टम में प्रकशित करके के सहेजे जा सकें ताकि यदि आप डिस्कस (DISQUS) को अपने ब्लॉग से हटा भी दें तो आपको अपने प्रिय कमेंटस्‌ से वंचित न रहना पड़े। मेरे मुताबिक डिस्कस (DISQUS) की तरफ़ से दिया गया यह विकल्प अब तक का सबसे अच्छा विकल्प है।

संक्षिप्त में अगर कहा जाये तो डिस्कस (DISQUS) आपके सभी नये-पुराने सभी कमेंट ब्लॉगर तथा अन्य सेवाओं के डिफ़ॉल्ट कमेंट सिस्टम (Default Comment System) के साथ सफलता पूर्वक Sync कर लेता है। जिससे आपको दोनों कमेंट सिस्टम का प्रयोग करने व छोड़ने पर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ती है।

मैंने शब्दों के साथ-साथ स्क्रीनशॉट (Screenshots) लेकर आपको पूरी प्रक्रिया समझाने की कोशिश की है, आशा करता हूँ यह आपके लिए अधिक सहायक सिद्ध (Prove helpful) होगा।

पूरी प्रक्रिया में 8 चरण (8 Steps) हैं जिन्हें सिर्फ़ माउस क्लिक (Mouse click) से ही पूरा किया जा सकता है।

विशेष: Comments Sync करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि आपने अपने ब्लॉग पर Comments और Anonymous Comments लागू किये हुए हैं।

Enable DISQUS Comments Sync | डिस्कस टिप्पणियाँ सिंक करना

  1. डिस्कस की टूलस्‌ टैब (DISQUS tools tab) पर जाइए
  2. यदि एक से अधिक ब्लॉग हैं तो Sync के लिए एक ब्लॉग चुनिए (Select one blog to Sync)
  3. इम्पोर्ट टैब (Import tab) पर क्लिक कीजिए
  4. अब आप अपना ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म (Select correct blogging platform) चुनिए, उदाहरण के लिए यहाँ ब्लॉगर (Blogger) को चुना गया है
  5. ‘Sync New Comments’ के आगे लिखे ‘Enable Syncing’ बटन पर क्लिक कीजिए
  6. अब आपके स्क्रीन (Screen) पर एक पॉप विंडो (Pop Up window) खुलेगी, जिसमें आपको गूगल को एक्सेस ग्रान्ट (Grant Access) का एक विकल्प मिलेगा और आपको ग्रांट एक्सेस (Grant access) के बटन पर क्लिक करना होगा। [गूगल के नये इंटरफेस (Interface) यह बटन नीले रंग का होता है]
  7. इस पॉप अप पेज (Pop Up page) पर अगला विकल्प आपको अपना ब्लॉग या अपने ब्लॉगों की एक लिस्ट (List) दिखाई देगा। आपको Sync के लिए सही ब्लॉग के नाम पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद ‘Syncing’ शुरु हो जाएगी। आप चाहें तो इस विंडो को बंद या मिनिमाइज़ (Close or minimize window) कर सकते हैं।
  8. अब आप पहले वाली ब्राउज़र विंडो (Browser window) पर जाइए और वहाँ उसे रिफ्रेश (Refresh) कीजिए तो आपको Click here to resync remaining comments. इस पर क्लिक कीजिए।
  9. अब आपको Disable Syncing बटन के साथ We will re-sync remaining comments as soon as possible. का संदेश भी दिखायी देगा। आपको इसमें कुछ नहीं करना है। इसे ऐसे ही छोड़ दीजिए और अपने ज़रूरी काम पूरे कीजिए क्योंकि डिस्कस (DISQUS) अपने काम में लग चुका है। काम पूरा करते हुए डिस्कस (DISQUS) आपको समय-समय पर मेल (Email) करता रहेगा। किसी भी  त्रुटि (Error) की स्थिति में यह मेल करेगा, अक्सर गूगल से सम्बंध टूट जाने पर यह आपको पुन: सम्पर्क स्थापित करने का संदेश भेजता है। ऐसा गूगल की सुरक्षा प्रणालियों के कारण होता है।
  10. छठी छवि (6th image) में आपको सामान्य स्थिति में Sync चालू है, Disable Syncing बटन यह दर्शाता है।
  11. Screen 1 में One time import के अंतर्गत ‘Import comments from Blogger‘ बटन द्वारा ब्लॉगर पर किये सभी नये-पुराने कमेंट सिंक कीजिए। नोट: ऐसा एक-दो बार से अधिक न कीजिए, सिर्फ़ चरण 1-9 को फ़ॉलो कीजिए।

Enable DISQUS Comments Sync Screens | डिस्कस टिप्पणियाँ सिंक करना छवियाँ

Enable Comments Sync in DISQUS
Screen 1: Enable DISQUS  Comments Sync

Give Access to DISQUS to Sync Comments
Screen 2: DISQUS Comments Sync – Pop Up Window

Select blog to Start Comments Syncing
Screen 3: DISQUS Comments Sync – Pop Up Window – Next

Click to Sync remaining comments
Screen 4: DISQUS Comments Sync – Re-sync Option

DISQUS Re-sync remaining comments asap
Screen 5: DISQUS Comments Sync – Re-sync Active

DISQUS Comment Sync Enabled
Screen 6: DISQUS Comments Sync – Re-sync Active state

आशा करता हूँ डिस्कस (DISQUS) प्रयोग करने वाले मित्रों को इससे पूरी सहायता मिलेगी। तकनीक दृष्टा से जुड़कर इस दिवाली के अवसर पर सम्बंधों में मिठास बढ़ायें।

DISQUS सम्बंधित सभी लेखों और अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

Previous articleआखिर DISQUS ही क्यों? Pros, Merits, Benefits, Discovery, SEO
Next articleBlogger पर Content Slider जोड़ना एकदम सरल है
Founder, Tech Prevue. Doing Pro Blogging Since 2008.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here