गूगल ट्रांसलेटर ब्लॉगर गैजेट में इंग्लिश ट्रांसलेशन सक्षम करें

विज्ञापन

आप हिंदी ब्लॉग लिखते हैं तो आपको इसे अन्य भाषाओं के पाठकों के लिए कोई विकल्प रखना चाहिए। इसके लिए गूगल ट्रांसलेशन विजेट से बेहतर ही शायद कुछ और हो। इसे आप अपने ब्लॉग पर बड़ी ही आसानी से जोड़ सकते हैं। ऐसा करने के बाद किसी भी प्रांत या देश से आने वाला पाठक अपनी मनचाही भाषा में आपके ब्लॉग को पढ़ सकता है। ब्लॉग पर ट्रैफ़िक बढ़ाने का यह एक अच्छा उपाय भी हो सकता है। यदि आपके ब्लॉग पर अन्य कहीं और न छपने वाली जानकारी हो तो इस विजेट का महत्व आपके पाठकों के लिए और भी अधिक बढ़ जाता है।

Enable English translation for Hindi blogs

Enable English translation for Hindi blogs or website. Customize Google Translate Gadget and get more page views.

ब्लॉगर पर गूगल ट्रांसलेशन विजेट जोड़ना

1. ब्लॉगर डैशबोर्ड पर जाकर लेआउट टैब पर क्लिक कीजिए
2. फिर ऐड अ गैजेट लिंक पर क्लिक कीजिए
3. इसके बाद खुलने वाली विंडो में ट्रांसलेट गैजेट पर क्लिक कीजिए, गैजेट जुड़ जाएगा

आप इसे साइडबार में कहीं भी रख सकते हैं लेकिन यदि ऊपर रखें तो अच्छा है। ब्लॉग के होम पेज पर जाएँ तो वहाँ आप गूगल अनुवादक को विजेट देख पायेंगे जिसमें अनुवाद के लिए अनेक भाषाएँ उपलब्ध हैं। बस आपको विजेट पर क्लिक करने की देरी है।

क्या आपके हिंदी ब्लॉग को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने का विकल्प नहीं है?

No option for English translation

हिंदी ब्लॉग को अंग्रेजी में अनुवाद करने का विकल्प नहीं हो क्या ऐसा हो सकता है? जी हाँ ऐसा होता है, जब आपके ब्लॉगर डैशबोर्ड की भाषा इंग्लिश सेट हो जो कि अक्सर होती है और ऐसी परिस्थिति में आपके हिंदी ब्लॉग को अंग्रेजी में अनुवाद करने का विकल्प नहीं दिखता है।

ऐसी परिस्थिति अंग्रेजी में अनुवाद का विकल्प प्राप्त करने के लिए आपके दो विकल्प होते हैं –
1. आप ब्लॉगर डैशबोर्ड की भाषा को हिंदी सेट कर लें
2. आप ब्लॉगर डैशबोर्ड की भाषा अंग्रेजी ही रखें किंतु गूगल ट्रांसलेशन गैजेट के कोड में बदलाव करें

ब्लॉगर डैशबोर्ड की भाषा को हिंदी सेट करना

यह काम तो सबसे आसान है। डैशबोर्ड की भाषा में बदलाव का विकल्प ऊपर दायीं ओर दिया गया है। जिसमें से आप मनचाही भाषा को चुन सकते हैं। आपका डैशबोर्ड उसी भाषा का समर्थन करने लगेगा।

Set Hindi language on Blogger Dashboard

गूगल ट्रांसलेशन गैजेट के कोड में बदलाव

सबसे पहले ब्लॉग पर गूगल ट्रांसलेट गैजेट जोड़ें। इसके बाद आप ब्लॉग टेम्पलेट डिज़ानर पर जायें। वहाँ google_translate_element खोज लें। यह कोड दो बार दिखेगा और दोनों कोड में बीच में <data:pageLanguage/> नाम का कोड है। यदि आप इस कोड को देख रहे हैं तो इस पूरे कोड को hi से बदल दें और टेम्पलेट में परिवर्तन सहेज दें।

Google translate gadget customization for Hindi translation

अब आप अवश्य ही गूगल ट्रांसलेशन विजेट में अंग्रेजी भाषा को देख सकेंगे।

Keywords: google translate gadget, google translate widget android, google translate widget wordpress, google translate widget for desktop, google translate widget mac, google translate widget chrome, google translate widget example, google translate widget for blogger

Previous articleगूगल ब्लॉगर में आयी समस्या लाखों ब्लॉग ख़तरे में
Next articleवेबब्राउज़र से यूटूब वीडियो अपलोड करना
Founder, Tech Prevue. Doing Pro Blogging Since 2008.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here