गूगल ऐडसेंस खाता बनाने के बारे में आवश्यक बातें

विज्ञापन

गूगल ऐडसेंस खाता मुफ़्त बनाया जा सकता है, यह आनलाइन आमदनी का एक सरल और विश्वसनीय तरीक़ा है जिसके द्वारा कोई भी अपनी साइट या ब्लॉग पर गूगल के विज्ञापन दिखाकर पैसे कमा सकता है। आपको एक गूगल सर्च का विजेट भी मिलता है जिसको प्रयोग करने पर आपके साइट विजिटर को सर्च परिणाम पेज पर भी विज्ञापन दिखते हैं जिससे आपकी आमदनी में इजाफ़े की सम्भावना और अधिक हो जाती है।

गूगल ऐडसेंस खाता बनाना

गूगल ऐडसेंस खाता बनाने के लिए ज़रूरी है…

1. किसी भी प्रयोगकर्ता के पास एक गूगल ब्लॉग या वेबसाइट होनी चाहिए।

2. अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय देशों की वेबसाइटें व ब्लॉग तुरंत स्वीकार किये जाते हैं किंतु भारतीय उपमहाद्वीप और चीन के लिए ब्लॉग व साइट का 6 महीने पुराना होना अति आवश्यक है।

3. यदि आपके पास डोमेन हो तो गूगल ऐडसेंस खाता स्वीकारे जाने की सम्भावना अधिक हो जाती है।

4. ब्लॉग या वेबसाइट की भाषा अंग्रेजी होनी चाहिए। अब हिंदी भाषा के ब्लॉग या साइट के लिए भी ऐडसेंस स्वीकार किया जाता है, लेकिन अन्य भारतीय भाषाओं के ब्लॉग पर स्वीकार नहीं किया जाता है। स्वीकार्य भाषाओं की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया लिंक देखिए।
संदर्भ: http://support.google.com/adsense/bin/answer.py?hl=en&answer=9727

5. गूगल ऐडसेंस खाता किसी को मिल सके इसके लिए काफी सख़्त लेख सामग्री नीतियाँ अपने विज्ञापनकर्ताओं का पूरा ध्यान रखती हैं। इसलिए ऐडसेंस सिर्फ़ उन साइटों व ब्लॉगों के लिए स्वीकार किये जाते हैं जिन पर मूल या असली लेख सामग्री हो।

6. यदि आपके पास पहले से स्वीकारा हुआ गूगल ऐडसेंस खाता है और आप अपने ब्लॉग या साइट पर चोरी किया यानि जो पहले से ही कहीं उपलब्ध सामग्री जैसे लेख, चित्र और मल्डीमीडिया विडियो आदि कुछ भी प्रकाशित करते हैं तो आपका खाता निरस्त कर दिया जाता है।

7. यदि आपकी साइट पर अश्लील सामग्री जैसे वयस्क कहानियाँ और वयस्क विडियो तो आपके आवेदन या खाते को निरस्त कर दिया जाता है।

8. यदि आप कॉपीराइटेड सॉफ़्टवेयर और म्यूज़िक डाउनलोड की साइट चलाते हैं तो उसके अवैध होने की स्थिति में आपके आवेदन या खाते को निरस्त कर दिया जाता है।
संदर्भ: https://support.google.com/adsense/answer/9892

9. आपकी साइट व ब्लॉग पर एक महीने में पाठकों का कितना आवागमन है यह भी एक महत्वपूर्ण बिंदु है।

10. यदि आप साइट का ट्रैफ़िक पैसे देकर बढ़ाते हैं तो यह बात भी गूगल ऐडसेंस खाता धारक के लिए नियमों के विरुद्ध है।

11. आपको अपनी ही साइट व ब्लॉग पर दिखने वाले विज्ञापनों पर क्लिक करने की अनुमति नहीं होती है।

12. यदि आप अपने मित्रों से अनुरोध करते है कि वे आपकी साइट पर क्लिक करें तो यह भी नियमों के विरुद्ध है।

13. यदि आप अन्य प्रकार का क्लिक अपराध या धोख़ाधड़ी करते पाये जाते हैं तो तुरंत ही गूगल ऐडसेंस खाता निरस्त कर दिया जाता है।

14. आप विज्ञापन दिखाने के लिए iframe का प्रयोग नहीं कर सकते हैं|
संदर्भ: https://support.google.com/adsense/answer/32769?hl=en-IN

15. ऐडसेंस आवेदक को गूगल विज्ञापन दिखाने के दिशा निर्देशों का पूर्ण पालन करना चाहिए।

16. ब्लॉग व साइट पर गोपनीयता नीतियाँ प्रकाशित होनी चाहिए और उनमें ऐडसेंस के नियम और शर्तें स्पष्ट उल्लेखित होनी चाहिए।
संदर्भ: https://www.google.com/adsense/localized-terms
Build Privacy Policy: https://taknikdrashta.com/2012/06/make-privacy-policy-and-terms-of-use-for-blogger-or-site.html
Adding about DoubleClick cookies in privacy policy: https://support.google.com/adsense/answer/1348695?hl=en

17. आपको वेबमास्टर दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दिये लिंक पर जायें।
संदर्भ: https://support.google.com/webmasters/answer/35769

18. ऐडसेंस आवेदक का वयस्क होना आवश्यक है उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

19. आवेदक के पास अपने नाम से एक बैंक खाता होना चाहिए ताकि वो गूगल ऐडसेंस से प्राप्त चेक भुना सके। चेक के अतिरिक्त इलेक्ट्रानिक फण्ड ट्रांसफर से भी $100 से अधिक की आमदनी प्राप्त की जा सकती है।

20. यदि आप Adsense Program Policies के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो नीचे दिये लिंक पर जायें।
संदर्भ: https://support.google.com/adsense/answer/48182?hl=en-IN

अतिरिक्त कुछ महत्वपूर्ण बातें जिनका ध्यान रखना भी आवश्यक है –

1. यदि आप सब कुछ नये सिरे से शुरु कर रहे हैं तो आपके पास लगभग 25 उच्चकोटि के लेख होने चाहिए जिनकी शब्द सीमा 500 से अधिक हो तो अच्छा रहता है।

2. पुराने विषयों पर ही अगर कोई नई जानकारी वाली पोस्ट बना रहे हो तो उसे बिल्कुल अनूठे ढंग से लिखिए जिससे वो गूगल सर्च के परिणामों में उपलब्ध परिणाम वाले पेज पर पहले से ही न प्रकाशित हो चुका हो।

3. अपने वेबसाइट से अनावश्यक जावास्क्रिप्ट वाले सभी गैजेट हटा दीजिए। यह गूगल ऐडसेंस बॉट को भ्रमित कर सकते हैं।

4. आप अपने ब्लॉग को अगर डायरेक्ट्रीज़ में जमा कर रहे हैं तो पेड लिंक से बचे गूगल बॉट इसे आसानी से समझ सकता है। हालाँकि कम्यूनिटी पोर्टल और संकलक का प्रयोग बेहतर रहता है। इसके बारे में पढ़ने के लिए नीचे दिये लिंक पर जाएँ।
संदर्भ: https://taknikdrashta.com/2014/01/hindi-blog-aggregators.html

5. आप अपने ब्लॉग को साफ़-सुथरा रखिए। तात्पर्य है कि आपके ब्लॉग पर नेवीगेशन सरल और सुव्यवस्थित होना चाहिए।

›› More Information about AdSense Help

Keywords: Google Adsense Approval, Google AdSense eligibility, Google AdSense requirements, Google AdSense, Google AdSense for blogger, Google AdSense review, Google AdSense secrets, Google AdSense tricks’

Previous articleएनसीईआरटी ईबुक्स क्लास 6-8, सीबीएसई बोर्ड जूनियर हाई स्कूल बुक्स
Next articleपुरानी ब्लॉग पोस्ट का परमालिंक कैसे बदलें – ब्लॉगर टिप्स
Founder, Tech Prevue. Doing Pro Blogging Since 2008.

13 COMMENTS

  1. आपकी साइट का नया लेआउट बेहतरीन है खासकर मोबाइल साइटस के लिए। और यो युआरएल अपने आफ रीडायरैक्ट हो जाते है वह आपने कैसे किए कृपा नई पोस्ट में अवश्य बताएँ

    • आपको बदलाव पसन्द आया इसके लिए आभार! रिडायरेक्शन पेड फ़ीचर है…

      • यदि इस रिडायरेक्शन पेड फ़ीचर के बारे में पता चल जाता तो अच्छा होता। हो सके तो इसके बारे में पोस्ट अवश्य लिखें।

  2. Adsence ke liye apply nahi ho pa raha he..email verify hone ke bad website verify nahi ho pati he…aur process aage nahi badta he..click batan bhi halke rang ka ho jaata he…blogger aur youtube par dono hi se apply hi nahi ho pa raha he.. suvachhta . com nam se blogger par account he…dekh kar bata dijiye…please ki, me apply kyun nahi kar pa raha hu adsence ke liye…thanx

  3. मैं अपने ब्लॉग का प्रमोशन Facebook पर नहीं कर सकता क्या ? सर जी

  4. क्या मैं अपने ब्लॉग का Facebook पर प्रचार कर सकता हूं ?

  5. बहुत लाभदायक ब्लॉग है सर!!
    आपको मैंने राज के नाम से मेल भेजी है.
    कृपया मुझे बताये!

  6. ब्लॉग पर 200 शब्द से अधिक लिखने पर एरर आता है ।
    कृपया बताएं कि इस शब्द सीमा को कैसे बढ़ाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here