बधाई हो, हिंदी ब्लॉगरों के सार्थक प्रयासों के चलते गूगल ऐडसेंस अब हिंदी भाषा के लिए भी उपलब्ध है। गूगल इसे हिन्दी ऑनलाइन सामग्री को बेहतर बनाने की दिशा में एक प्रयास मानकर चल रहा है। अनेक हिंदी ब्लॉगर अब तक ब्लॉगिंग के लिए अपने जेब से खर्च कर रहे थे। उन्हें किसी से भी कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा था। अब हिंदी भाषा सामग्री के लिए ऐडसेंस आ जाने से उन्हें अधिक मन लगाकर सार्थक ब्लॉगिंग करने का एक बहाना मिल गया है। अब देखना है कि किन हिंदी ब्लॉगों को सबसे पहले विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिलती है क्योंकि अंग्रेजी भाषा के ब्लॉगों में गूगल ऐडसेंस विज्ञापन दिखाने के लिए आसानी से ऐडसेंस खाता नहीं मिलता है। हो सकता है कि गूगल ऐडसेंस शुरुआती दौर में लचीला रुख दिखाए लेकिन आपको अपनी ओर से कोई कमी नहीं रखनी चाहिए और गूगल ऐडसेंस की पॉलिसी का बखूबी पालन करना होगा। गूगल ऐडसेंस प्राप्त करने के साथ-साथ अपने ब्लॉग की सामग्री और ब्लॉग ट्रैफ़िक पर भी पूरा-पूरा ध्यान देना होगा। वरना आप कुछ ही समय में निराश हो सकते हैं। ऐडसेंस खाता प्राप्त करने से कहीं महत्वपूर्ण है ब्लॉग लेखन कौशल का विकास करना और ऐडसेंस नियम व शर्तों का पालन करना।
Google AdSense now official supports Hindi language. It’s an initiative to encourage Hindi bloggers to develop and publish original and best content over internet.
तकनीक द्रष्टा पर पहले से ही इस विषय में महत्वपूर्ण पोस्टें प्रकाशित की जा चुकी हैं। आप जिनका पूरा-पूरा लाभ उठा सकते हैं।
1. गूगल ऐडसेंस खातों के प्रकार – होस्टेड और नॉन-होस्टेड ऐडसेंस अकाउंट
– https://taknikdrashta.com/2014/08/hosted-vs-normal-adsense-account.html
2. गूगल ऐडसेंस खाता बनाने से पहले इन बातों पर ध्यान दें
– https://taknikdrashta.com/2014/02/before-applying-for-google-adsense.html
3. गूगल ऐडसेंस खाता बनाने के बारे में आवश्यक बातें
– https://taknikdrashta.com/2014/01/google-adsense-approval-notes.html
4. एसिंक्रनस ऐडसेंस विज्ञापन यूनिट का प्रयोग कीजिए
– https://taknikdrashta.com/2014/02/adsense-asynchronous-ad-code.html
5. नयी ऐडसेंस ऐड यूनिट बनाना और भी आसान
– https://taknikdrashta.com/2014/08/adsense-my-ads-page-better-now.html
6. गूगल ऐडसेंस से मोटी कमाई कैसे करें
– https://taknikdrashta.com/2014/08/earn-huge-money-google-adsense.html
7. ब्लॉग से कमाई कैसे करें? – कुछ काम की बातें
– https://taknikdrashta.com/2014/06/blogging-make-money-online.html
अतिरिक्त की प्रश्न या सहायता के लिए टिप्पणी अथवा फ़ोरम का प्रयोग करें।
Google AdSense, Google AdSense in Hindi, Google AdSense Hindi Websites, How to get an AdSense account, AdSense Approval Trick, how to make money with Google AdSense, how to approve AdSense account