आज बहुत से ब्लॉगर हिंदी में ब्लॉग लिखते हैं वे चाहते हैं कि उनके ब्लॉग के साथ एक फ़ोरम भी जुड़ जाये जिससे वे विभिन्न विषयों पर अपने पाठकों के साथ स्वस्थ चर्चा कर सकें क्योंकि किसी लेख के नीचे टिप्पणियों के रूप चर्चा को विस्तार देना प्रासंगिक नहीं है। यदि हमारे ब्लॉग के साथ एक चर्चा फ़ोरम भी रहती है तो हम अपने पाठकों को प्रश्न पूछने और उनके विचारों को स्पष्ट रूप से सबके समक्ष रख पाते हैं। यह फ़ोरम आपके और आपके पाठकों और पाठकों और पाठकों के मध्य चर्चा का एक उचित माध्यम बन सकती हैं। फ़ोरम के माध्यम से आप आदमनी के अनेक माध्यम खोज व बना सकते हैं। आज आप अपने ब्लॉग से जोड़ने के लिए कई फ़ोरम सॉफ़्टवेयर नेट पर सर्च कर सकते हैं लेकिन इन सब में कुछ न कुछ कमी है या फिर उनके लिए आपको पैसे चुकाने पड़ते हैं। इनमें एक और कमी है कि प्रश्न रखने वाले या उत्तर देने वाले को नया खाता बनाना पड़ता है। मेरे अनुसार यह कोई अच्छी बात नहीं है। ऐसे किसी फ़ोरम सॉफ़्टवेयर के स्थान पर आप गूगल ग्रुप्स या समूह का प्रयोग फ़ोरम के तौर पर कर सकते हैं जिसमें प्रश्न करने या उत्तर देने के लिए प्रयोगकर्ता को कोई नया खाता नहीं बनाना पड़ता है वह अपने गूगल खाते का प्रयोग लॉगिन हेतु कर लेता है। गूगल ग्रुप्स का इंटरफ़ेस बहुत सरल है और प्रयोगकर्ता इसे आसानी से अपना लेते हैं। उदाहरण के तौर पर आप तकनीक द्रष्टा फ़ोरम को देख सकते हैं।
गूगल ग्रुप्स पर नया ग्रुप बनाना और ब्लॉगर ब्लॉग से उसे जोड़ना
1. गूगल ग्रुप्स पर जायें – https://groups.google.com/forum/#!overview
2. लाल बटन “CREATE GROUP” पर क्लिक करें।
3. इसके बाद “Group name”, “Group email address” and “Group description” भरें।
4. इसके बाद “Group’s primary language” और “Group type” – Email List, Web Forum or Q&A Forum को आवश्यकतानुसार चयनित करेंगे।
5. इसके बाद फ़ोरम की सामान्य अनुमतियाँ “Basic permissions” निर्धारित करेंगें।
6. अंतत: “CREATE” बटन पर क्लिक करेंगे और इसके बाद आपको “Congratulations” संदेश दिखायी देगा।
आप नीचे दिये चित्रों की मदद ले सकते हैं-
नीचे दिये कोड में इन मानों को बदला जा सकता है:
फ़ोरम की चौड़ाई: पूर्व निर्धारित मान: 900px
फ़ोरम की ऊँचाई: पूर्व निर्धारित मान: 700px
फ़ोरम का नाम: यहाँ नीचे दिये कोड में नाम है- techprevue
यदि आप ब्लॉगर का पूर्व निर्धारित टेम्पलेट प्रयोग कर रहे हैं तो
– फ़ोरम की चौड़ाई 580-620px रखेंगे। आप इसे 100% भी लिख सकते हैं।
– फ़ोरम की ऊँचाई 700px रहने दे सकते हैं।
<iframe id="forum_embed" src="javascript:void(0)" scrolling="no" frameborder="0" width="100%" height="700"> </iframe> <script type="text/javascript"> document.getElementById('forum_embed').src = 'https://groups.google.com/forum/embed/?place=forum/techprevue' + '&showsearch=true&showpopout=true&showtabs=false' + '&parenturl=' + encodeURIComponent(window.location.href); </script>
अब आप ब्लॉगर डैशबोर्ड पर जाकर एक नया पेज बनायें और प्राप्त फ़ोरम कोड को उसमें पेस्ट करके पब्लिश कर दीजिए। आपकी फ़ोरम बन गयी है आप इसका लिंक साइडबार पर लगा सकते हैं।
आशा करता हूँ कि यह लेख आपको अपनी फ़ोरम बनाने में पूरी मदद करेगा।
Keywords: Blogger, Google forum, Google groups, Google groups as a forum, blog forum, web forum, forum