तकनीक द्रष्टा पर गर्मजोशी से आपका स्वागत है। हम आपको आमंत्रित करते हैं कि आप हमारे साथ ब्लॉगिंग, वेब तकनीक, मोबाइल, स्मार्टफ़ोन, एंड्रॉयड और अन्य सभी विषयों लेख प्रकाशित करिए। यदि आप ऐसे लेख भेज रहे हैं तो उसकी गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखिए और उसके साथ प्रकाशित करने योग्य चित्र ज़रूर भेजिए। यदि आप अपना परिचय भी पोस्ट के साथ प्रकाशित करने के इच्छुक हैं तो अपने बारे में और सोशल मीडिया प्रोफ़ाइलों के लिंक भी हमें अवश्य भेजें। हम आपके लेख जल्द से जल्द प्रकाशित करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस बात का विशेष ध्यान रखिए कि जो लेख आप हमारे साथ प्रकाशित कर रहे हैं वो आप अन्य किसी ब्लॉग पर प्रकाशित नहीं करेंगे। तो किस बात का इंतिज़ार है हमें गुणवत्ता से युक्त नये लेख भेजिए और इंटरनेट पर तकनीक द्रष्टा के साथ अपनी पहचान बनाइए।
कुछ ध्यान रखने योग्य तथ्य
– आपका 100% नवीन होना चाहिए और यह कॉपीस्केप जैसे सेवाओं के ज़रिए इंटरनेट पर मिलना नहीं चाहिए। यानि कहीं से चोरी किया हुआ नहीं होना चाहिए।
– आपको लेख के साथ पोस्ट का सर्च विवरण, लिंक और चित्र संलग्न करना चाहिए।
– लेख को लिखते समय वर्तनी की त्रुटियाँ न्यूनतम होनी चाहिए।
– यह लेख एस ई ओ की दृष्टि से उत्कृष्ट होना चाहिए।
– यह हमारे पाठकों की माँग के अनुरूप होना चाहिए।
– यह बिल्कुल नयी जानाकारियों से भरपूर होना चाहिए।
हम निम्न विषयों पर लेख आमांत्रित करते हैं
– ब्लॉग तकनीक – ब्लॉगर, वर्डप्रेस, टम्बलर
– ब्लॉग गैजेट विजेट
– एस ई ओ (सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन) सम्बंधित टिप्स एवं जानकारियाँ
– सोशल मीडिया प्रोमोशन सम्बंधित टिप्स एवं जानकारियाँ
– एंड्रॉयड ओएस और एप्लिकेशन
– मोज़िला ओएस और एप्लिकेशन
– स्मार्टफ़ोन मोबाइल टेक्नोलॉजी
– शिक्षा तकनीक
– वेब तकनीक और उपाय
नियम व शर्तें
– प्रोडक्ट और सेवाओं सम्बंधित पोस्ट प्रकाशन के लिए हम न्यूनतम $25 प्रति बैकलिंक लेते हैं। आप पेपाल (PayPal) हमें राशि भेज सकते हैं।
– हम बहुत अच्छे लेखों को मुफ़्त बैकलिंक अवश्य देते हैं
– हम फ़र्जी और मेलिशस (malicious) लिंक की जाँच करते हैं इसलिए आपको 1-2 हफ़्तों का समय देना होगा।
– प्रकाशित पोस्ट आपकी इच्छानुसार हटायी नहीं जायेगी।
– आपने जो पोस्ट हमें भेजी है वो कहीं और प्रकाशित नहीं कर सकते हैं।
नीचे दी गयी ईमेल पर आप लेख और पेपाल (PayPal) से राशि भेज सकते हैं।
सादर
प्रबंधक तकनीक द्रष्टा हिंदी
https://taknikdrashta.com