अभी तक आप गूगल सर्च में जो कुछ भी खोज रहे हैं उसके लिए आपको अंग्रेजी साइटों से ही परिणाम प्राप्त होते हैं। लेकिन यदि आप चाहते हैं आपको हिंदी सर्च परिणाम दिखाये जायें तो ऐसा करने के लिए आपको पहले गूगल के मुख्य पृष्ठ पर जाकर हिंदी भाषा का चुनाव करना होगा। इसके बाद आप गूगल सर्च का हिंदी संस्करण प्रयोग कर सकेंगे और आप जो कुछ भी अंग्रेजी में टाइप करेंगे उसके लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ हिंदी परिणाम ही दर्शाये जायेंगे। हिंदी भाषा का चुनाव किस प्रकार करना है, इसे नीचे दिये चित्र में स्पष्ट दिखाया गया है।
बेहतर हिंदी सर्च परिणाम देखना
तीन आसान चरणों में आप ऐसा कर सकते हैं…
You can do this in 3 simple steps
1. किसी हिन्दी शब्द या वाक्य को इस तरह टाइप करना शुरू करें जिस तरह वह अंग्रेज़ी में सुनाई देता है। उदाहरण के लिए, ताज को अंग्रेजी में taj टाइप करना शुरू करें| नीचे चित्र में यह स्पष्ट दिखाया गया है।
2. अब सुझाये गये विषयों में से एक विषय का चुनाव कीजिए|
3. विषय चुनने के बाद आपको चयनित विषय के लिए खोज परिणाम पृष्ठ पर ले जाया जाता है|
- हिंदी टाइप करने के लिए इंडिक इनपुट 3 टूल डाउनलोड कीजिए!
सामान्य प्रश्न
General Questions
जो क्वेरी मैं भरना चाहता हूं वह सुझावों की सूची में नहीं है|
फ़िलहाल आप केवल उन्हीं पदों “Words or Phrases” को खोज सकते हैं जो गूगल सर्च की सुझाव सूची में हैं| इस सूची का नियमित रूप से अद्यतन “Update” किया जाता है और इसमें साधारणतः उपयोग में आने वाले अधिकतर शब्द और वाक्य सम्मिलित हैं| यह आपके अंग्रज़ी के टेक्स्ट को समान हिन्दी के टेक्स्ट में शब्द दर शब्द ट्रांसलिटरेट करने की छूट देता है| इस टूल का इस्तेमाल कर आप किसी भी क्वेरी को टाईप कर सकते हैं, भले ही वह हमारी सुझाव सूची में न हो|
किन अन्य भाषाओं में खोज उपलब्ध है?
स्थानीय भाषा सुझावों के साथ बंगाली, तेलुगु, मराठी, तमिल, गुजराती, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी में भी खोज उपलब्ध है।