कितने ऐडसेंस ऐड यूनिट एक पेज पर लगा सकते हैं?

विज्ञापन

हम सभी जानते हैं कि ऐडसेंस एक बेस्ट हाइ-पेइंग ऐड नेटवर्क है। ऐडसेंस की प्रोग्राम पॉलिसी बहुत सख़्त है, और एक बार सेवा शर्तों का उल्लंघन करने पर ऐडसेंस अकाउंट बंद कर दिया जाता है। इसलिए ऐडसेंस की क्वालिटी और प्रोग्राम गाइडलान को मानना बहुत ज़रूरी है। ताकि आप ऐडसेंस से लम्बे समय तक कमाई कर सकें। नए ब्लॉगर्स अक्सर एक ही सवाल पूछते हैं, कि वो कितनी ऐडसेंस ऐड यूनिट एक वेब पेज पर लगा सकते हैं।

गूगल ऐडसेंस कई तरह की ऐड यूनिट ऑफ़र करता है, और ये फ़ार्मेट इस प्रकार हैं –

– ऐडसेंस कंटेंट यूनिट _ AdSense Content Unit
– ऐडसेंस लिंक यूनिट _ AdSense Link Unit
– पेज लेवल ऐड यूनिट _ Page Level Ad Unit
– मैच्ड कंटेंट _ Matched Content
– ऐडसेंस फ़ॉर सर्च _ AdSense for Search

ऐडसेंस पहले ऐडसेंस वीडियो यूनिट भी देता था, लेकिन अब उसने इस फ़ीचर को रिटायर कर दिया है।

अधिकतम ऐडसेंस ऐड यूनिट
AdSense Ad Unit Placement

एक पेज पर मैक्सिमम ऐडसेंस ऐड यूनिट

1. ऐडसेंस कंटेंट यूनिट

इस तरह की 3 ऐडसेंस ऐड यूनिट एक वेब पेज पर लगायी जा सकती हैं। कंटेंट यूनिट बहुत से साइज़ में उपलब्ध हैं, जैसे – रिस्पांसिव, 336*280, 300*250, 300*600, 320*100, 728*90, और अन्य कस्टम ऐड साइज़।

इसमें 336*280, 300*250 और 300*600 बहुत इफ़ेक्टिव ऐड यूनिट्स हैं। मैक्सिम तीन कंटेंट यूनिट एक लगाने की अनुमति है। आप एक वेब पेज पर तीन अलग अलग पब्लिशर्स के कुल तीन ऐड यूनिट भी लगा सकते हैं। लेकिन कुल तीन यूनिट ही लगानी हैं, उससे ज़्यादा नहीं।

2. एडसेंस लिंक यूनिट

लिंक यूनिट को ऊपरी फ़ोल्ड पर लगाने से बहुत फ़ायदा मिलता है। ख़ासकर जब आप उसे अपनी ब्लॉग कलर थीम से मैच कराकर लगाते हैं। नेवबार के क़रीब लगाने पर यह बहुत अच्छी परफ़ार्म करती है।

इसमें भी अब रिस्पांसिव ऐड यूनिट मिलती है। साथ ही पुराने साइज़ 200*90, 180*90, 160*90, 120*90, 728*90 और 468*15 भी प्रयोग किए जा सकते हैं। एक वेब पेज पर आप अधिकतम तीन लिंक यूनिट प्लेस कर सकते हैं। भले ही वो तीन अलग अलग पब्लिशर्स अकाउंट से क्यों न हों।

3. पेज लेवल ऐड

यह एक नया ऐड फ़ार्मेट है, जो मोबाइल डिवाइसेज़ पर दिखता है। यह दो तरह का है –

एंकर / ओवर ले ऐड – यह ऐड यूनिट मोबाइल पेज पर निचली एज पर चिपकी रहती है और यूज़र इसे कभी भी बंद कर सकता है। इससे आप रेवेन्यू बढ़ा सकते हैं, और चौथी ऐड यूनिट लगा सकते हैं। यह हाइ-एंड मोबाइल डिवाइस पर ही दिखती है।

विनिएट ऐड – यह ऐड तब दिखता है, जब विजिटर एक पेज से दूसरे पेज पर जाता है। यह पेज के बिल्कुल बीचों बीच दिखती है। इससे आपका रेवेन्यू बढ़ेगा। यह भी चौथी ऐड यूनिट है, इसको पांचवी न समझें। यह हाइ-एंड मोबाइल डिवाइस पर ही दिखती है।

उपरोक्त दोनों पेज लेवल ऐड एक ऐडसेंस ऐड यूनिट कोड लगाने पर ही दिख जाते हैं। अभी यह विकल्प सभी के लिए नहीं है।

4. मैच्ड कंटेंट

इस तरह की एक ऐड यूनिट रिलेटेड पोस्ट्स विजेट की तरह लगाई जा सकती है। इसमें आपके ब्लॉग की चुनिंदा पोस्टों के साथ-साथ विज्ञापन भी दिखाई देते हैं। लेकिन यह ऐडसेंस ऐड यूनिट सिर्फ़ हाई ट्रैफ़िक वेबसाइट के लिए है। सभी को इसकी एक्सेस नहीं है। आपके के किस ब्लॉग के लिए इसकी एक्सेस खुली है, आप अपने डैशबोर्ड पर चेक कर सकते हैं।

5. ऐडसेंस फ़ॉर सर्च

आप दो ऐडसेंस फ़ॉर सर्च यूनिट एक पेज पर लगा सकते हैं। किसी बड़ी वेबसाइट के लिए यह ऐड यूनिट बहुत अच्छी परफ़ार्म करती है। अगर आपने अभी तक इसे प्रयोग नहीं किया है, तो ज़रूर प्रयोग करके देखिए।

एक पेज पर कितनी ऐडसेंस ऐड यूनिट लगाई जाएँ, इसके बारे में अब आप आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट को भी पढ़ सकते हैं।

कुछ काम की बातें

– कभी कभी तीन से कम ऐड यूनिट जैसे कि 2 यूनिट ज़्यादा कमाई देती हैं। यानि कम ऐड यूनिट लगाने से सीपीसी बढ़ जाता है।
– ऐड यूनिट को अबव द फ़ोल्ड लगाने से अधिक कमाई होती है।
– इमेज+टेक्स्ट ऐड का कॉम्बिनेशन अच्छा परफ़ार्म करता है।

ऐड प्लेसमेंट के लिए बहुत से विकल्प मौजूद हैं, लेकिन कम ऐड यूनिट लगाने से अधिक कमाया जा सकता है। आप साइडबार और बिलो द फ़ोल्ड दूसरे ऐड नेटवर्क प्रयोग कर सकते हैं।

तीन से अधिक ऐड यूनिट कब?

कुछ बड़े और चर्चित ब्लॉगों पर आपने तीन से अधिक कंटेंट ऐड यूनिट लगी देखी होंगी। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उन्हें प्रीमियम ऐडसेंस की एक्सेस होती है। सभी ब्लॉग इसके लिए पात्र नहीं होते हैं। जिन ब्लॉग पर एक महीने में 10 लाख या उससे अधिक ट्रैफ़िक और अन्य दूसरी शर्तें पूरी होती हैं। वही इसका लाभ उठा सकते हैं।

Keywords – Maximun Number of Allowed AdSense Ad Units, Ek Page Par Kitney AdSense Ad Units Lagayein

Previous articleऐडसेंस पॉलिसी से जुड़ी ज़रूरी बातें
Next articleऐडसेंस पब्लिशर्स को कितना रेवेन्यू शेयर मिलता है?
Founder, Tech Prevue. Doing Pro Blogging Since 2008.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here