तकनीक द्रष्टा फ़ोरम – ब्लॉग सम्बंधित हर सम्भव सहायता

विज्ञापन

तकनीक द्रष्टा (Tech Prévue) की अब अपनी एक फ़ोरम है जिस पर आप अपने सभी ब्लॉगर सम्बंधी प्रश्नों और तकनीकी परेशानियों के हल आसानी के साथ प्राप्त कर सकते हैं। [तकनीक द्रष्टा फ़ोरम इस पृष्ठ पर उपलब्ध है।]

आप अक्सर ब्लॉग की किसी पोस्ट पर टिप्पणी करके कोई तकनीकी प्रश्न करते हैं तो वह यदि किन्ही कारण वश मेरी नज़रों से छूट जाये जैसे कि वह किसी पुरानी पोस्ट पर हो तो मेरे द्वारा उसका उत्तर प्राप्त कर पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। साथ ही ये कभी मत सोचिए कि वह समस्या सिर्फ़ आपकी है, हो सकता है कि वह प्रश्न किसी अन्य के मन में भी उठता हो लेकिन किसी कारण वश वह मुझसे न पूछता हो यदि आप प्रश्न फ़ोरम में पोस्ट करेंगे तो उसे भी अपने प्रश्न का उत्तर आसानी से मिल जायेगा। मेरा मानना है कि टिप्पणी करना औपचारिकता भर न हो यह सम्बंधों को बढ़ाने के माध्यम के रूप प्रयोग की जानी चाहिए। ब्लॉग को लाइब्रेरी की एक किताब की तरह समझना चाहिए जिसे कोई भी पढ़ सकता है, लेकिन उसमें उसे किसी प्रकार की राय या सराहना लिखने के लिए आवश्यक रूप से बाध्य नहीं है। बहुत से पाठक ऐसे होते हैं जिन्हें टिप्पणी करने का समय नहीं होता है वो सिर्फ़ ब्लॉग की पोस्ट से लाभ लेकर ही ख़ुश रहते हैं।

TechPrevue Support Forum

यदि आप फ़ोरम के प्रयोग की आदत डालेंगे तो आपको कई लाभ मिल सकते हैं –

  1. फ़ोरम का प्रश्न सभी के सामने होता है कोई भी तकनीकी ज्ञान रखने वाला जो उस फ़ोरम का सदस्य हो आपको अपने प्रश्न का उत्तर झट से दे सकता है
  2. फ़ोरम पर हो सकता है कि आपकी तकनीकी समस्या के बारे में किसी ने पहले से प्रश्न पूछ रखा हो और उसका उत्तर पहले से ही मौजूद हो तो आप झटपट अपनी समस्या का निवारण कर सकते हैं
  3. फ़ोरम पर मेरा आवगमन ज़्यादा रहता है अपेक्षाकृत कि मैं कोई पुरानी पोस्ट पर कमेंट में आपके प्रश्न को जाकर देखूँ
  4. फ़ोरम पर प्रश्न पूछना बेहद सरल है, आप इसके सदस्य बनकर हमारे लिए अपना प्रश्न पूछ सकते हैं
  5. फ़ोरम प्रश्न का उत्तर पाने का सरलता मार्ग है, हम फ़ोरम के लिए Google Groups का उपयोग कर रहे हैं इसलिए आपको अतिरिक्त लॉगिन की आवश्यकता नहीं होगी। आप लॉगिन के लिए अपने गूगल खाते का ही प्रयोग कर सकते हैं।

तकनीक द्रष्टा फ़ोरम पर ब्लॉग समस्याओं का समाधान कैसे पायें?

Tech Prevue Forum - Post a question

Tech Prevue Forum - Join this group

Tech Prevue Forum - How to make a question

Tech Prevue Forum - Sample Asked Questions

[तकनीक द्रष्टा फ़ोरम इस पृष्ठ पर उपलब्ध है] [Go to Tech Prevue Support Forum]

Keywords: Tech Prevue support forum, Tech Prevue forum, Tech Prevue help section, Blog forum

Previous articleएनसीईआरटी किताबें डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉयड ऐप
Next articleफ़ायरफ़ॉक्स पर बुकमार्क और पासवर्ड का बैकअप लीजिए
Founder, Tech Prevue. Doing Pro Blogging Since 2008.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here