वेबब्राउज़र से यूटूब वीडियो अपलोड करना

विज्ञापन

यूटूब वीडियो अपलोड और डाउनलोड करने की बहुत ही लोकप्रिय साइट है। आप लगभग कुछ भी यूटूब पर खोज सकते हैं। चाहे वह मनोरंजक वीडियो हो या ज्ञान-विज्ञान की बातें। यूटूब पर अपना वीडियो अपलोड करने का मतलब है कि आपके वीडियो को लाखों दर्शक मिलेंगे जो कि किसी और साइट से शायद सम्भव न हो।

Upload to Videos to YouTube

बेब्राउज़र से यूटूब वीडियो अपलोड करना

यूटूब गूगल प्रोडक्ट है इसलिए आपको नया खाता बनाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। आप अपने गूगल खाते से इसमें लॉगिन कर पायेंगे। आइए जानते हैं कि यूटूब पर वेबब्राउज़र से कैसे वीडियो अपलोड किया जाए –

1. सबसे पहले यूटूब में लॉगिन (YouTube Sign In) कीजिए

YouTube Sign In Button

2. ऊपर दायीं ओर दिए अपलोड बटन (Upload Button) पर क्लिक कीजिए

YouTube Upload Button Button

3. सामने दिखायी देने वाले स्क्रीन में अपना वीडियो फ़ोल्डर या डेस्कटॉप से ड्रैग कर दीजिए अथवा सलेक्ट फ़ाइल्स टू अपलोड (Select files to upload) पर क्लिक करके सामान्य विधि से वीडियो अपलोड कीजिए जैसे अन्य किसी साइट पर कोई डॉक्यूमेंट अपलोड करते हैं। वीडियो प्राइवेसी (Video Privacy) शुरुआत में चुन सकते हैं।

YouTube - Select Files to Upload and set Privacy

4. वीडियो अपलोड हो रहा है यह संदेश आपको दिखायी पड़ेगा। बड़े वीडियो अपलोड करने पर अधिक समय लग सकता है। इसलिए धैर्य बनाये रखें।

YouTube Video Upload and Processing

5. जैसे ही वीडियो अपलोड हो जाएगा। वह आपको इसे प्रोसेस करने का संदेश दिखाने लगेगा। वीडियो प्रोसेस करने में अधिक समय लग सकता है। छोटे वीडियो तुरंत प्रोसेस हो जाते हैं।

6. वीडियो प्रोसेसिंग (Video Processing) पूरी हो जाने के बाद यह आपकी ईमेल पर वीडियो देखने का लिंक भेज देगा। जिसे आप मित्रों के साथ शेअर कर सकते हैं।

वीडियो अपलोडिंग से जुड़ी काम की बातें

1. अपने वीडियो का सही शीर्षक रखिए
2. अपने वीडियो के बारे में संक्षिप्त जानकारी भरिए
3. वीडियो से सम्बंधित टैग्स प्रयोग कीजिए
4. वीडियो का सही थम्बनेल प्रयोग कीजिए
5. वीडियो की सही-सही प्राइवेसी सेंटिग्स रखिए
6. अपने वीडियो की कैटगरी सेट कीजिए

वीडियो अपलोड हो जाने के बाद बेसिक इंफ़ो और एडवांस सेटिंग्स कर लीजिए –

बेसिक इंफ़ो का स्क्रीनशॉट
YouTube Video Basic Info

एडवांस सेटिंग्स का स्क्रीनशॉट
YouTube Video Advance Settings

अन्य विकल्प भी हैं जिन्हें आप सेट कर सकते हैं।

आशा करता हूँ यह जानकारी आपके लिए काम की साबित होगी।

Keywords: Upload video to YouTube, Set YouTube Video Basic Info, YouTube Video Advance Settings

Previous articleगूगल ट्रांसलेटर ब्लॉगर गैजेट में इंग्लिश ट्रांसलेशन सक्षम करें
Next articleतकनीक द्रष्टा का एंड्रॉयड ऐप गूगल प्ले से डाउनलोड करें
Founder, Tech Prevue. Doing Pro Blogging Since 2008.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here