वर्डप्रेस इंस्टाल करने के बाद 10 जरूरी सेटिंग्स करें

विज्ञापन

WordPress Settings Information in Hindi- सेल्फ होस्टेड वर्डप्रेस इंस्टाल करने के बाद आपको उसमें कुछ जरूरी सेटिंग्स भी करनी होंगी। भी तक आप सीख चुके हैं;

इसके बाद आपको वर्डप्रेस ब्लॉग की सेटिंग्स को जरूरत के हिसाब से बदलना होगा। जिसके लिए सभी विकल्प वर्डप्रेस डैशबोर्ड पर बाईं साइडबार में दिए होते हैं।

Self Hosted WordPress Essential Settings in Hindi

वर्डप्रेस इंस्टाल करने के बाद क्या सेटिंग्स रखें

Self Hosted WordPress Settings Kya Honi Chahiye

1. डिफाल्ट पोस्ट, कमेंट और पेज को हटाएं

आपके वर्डप्रेस इंस्टाल करने के बाद देखा होगा कि उस पर पहले से ही एक पोस्ट, एक कमेंट और एक पेज मौजूद होता है। आप इन्हें डिलीट कर दें। इन्हें रखने से कोई फायदा नहीं है। आप इससे वर्डप्रेस पर किसी पोस्ट, कमेंट या पेज को डिलीट करना भी सीख जाएंगे।

वर्डप्रेस डैशबोर्ड पर जाएं,

वहां, Posts > All Posts पर जाएं और Hello world! नाम वाली पोस्ट को Trash पर क्लिक करके हटा दें।

WP Settings - Delete Default Post, Comment and Page

इसी प्रकार, Pages > All Pages पर जाकर Sample Page हटा दें।

अब Comments पर क्लिक करके डिफाल्ट कमेंट को देखें और हटा दें।

2. मेटा विजेट हटाएं

वर्डप्रेस साइडबार में एक मेटा विजेट होता है, जिसे हटा देना चाहिए।

ऐसा करने के लिए आपको Appearance > Widgets पर जाकर Meta विजेट को Delete करना है। यह बदलाव खुद Save हो जाता है।

WP Settings - Delete Meta Widget

3. डिफाल्ट टैगलाइन बदलें

वर्डप्रेस के लिए डिफाल्ट टैगलाइन है – Just Another WordPress Blog

आप अपनी पसंद की कोई टैगलाइन लिख सकते हैं। चाहें तो इसे खाली छोड़ दें। यह जानकारी ब्लॉग हेडर और सर्च इंजन में दिखती है।

टैगलाइन बदलने के लिए Settings > General > Tagline पर जाएं। Tagline बदलें और Save Changes बटन क्लिक कर दें।

WP Settings - Change Default Tagline

4. यूजर रजिस्ट्रेशन बंद करें

आप ब्लॉग बनाने के बाद यूजर रजिस्ट्रेशन बंद कर दें। इससे बिना आपकी अनुमति के कोई दूसरा व्यक्ति रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन नहीं कर पाएगा। इस तरह आप स्पैमिंग से बचे रहेंगे।

मेरी सलाह है साइट पर रजिस्ट्रेशन बंद रखें। नए लेखकों के लिए खुद अकाउंट बनाएं और उसका उसका लॉगिन पासवर्ड दें।

ध्यान रहे किसी भी यूजर को कभी एडमिन न बनाएं। आप अधिक से अधिक Contributor बनाएं तो अच्छा रहेगा। Administrator बनाने से वह आपका ब्लॉग डिलीट भी कर सकता है।

WP Settings - Membership

यूजर रजिस्ट्रेशन बंद करने के लिए Settings > General > Membership पर जाएं। उसके आगे दिए चेक बॉक्स (चौकोर खाने) को पर टिक है तो उसे हटा दें। इसके बाद Save Changes बटन क्लिक कर दें।

5. टाइमजोन बदलें

अगर आप भारत में रहते हैं तो आपकी टाइमजोन Kolkata या +5:30 है।

WP Settings - Timezone

टाइमजोन बदलने के लिए आपको Settings > General > Timezone पर जाना है। वहां ड्रापडाउन से Kolkata या +5:30 को चुनना है।

Save Changes बटन क्लिक करके बदलाव सहेज दें। जिसके बाद आप जब कभी पोस्ट शेड्यूल करेंगे तो वह भारतीय टाइमजोन के समय अनुसार पब्लिश होगी।

6. वर्डप्रेस पिंग सूची डालें

डिफाल्ट में वर्डप्रेस केवल एक ही सर्विस को पिंग करता है। लेकिन आप पिंग सूची का इस्तेमाल करके कई सर्विसेज को पिंग कर सकते हैं। इससे आपकी ब्लॉग पोस्ट सर्च इंजनों द्वारा जल्दी इंडेक्स कर ली जाती है।

WP Settings - Ping Services

पिंग सूची अपडेट करने के लिए Settings > Writing पर जाएं। वहां Update Services के नीचे दिए बॉक्स में सूची कॉपी-पेस्ट करनी है। फिर Save Changes पर क्लिक करें।

अगर पिंग सूची डालने के बाद आपकी ब्लॉग पोस्ट धीमी पब्लिश हो रही है तो समझ कुछ पिंग सेवाएं काम नहीं कर रही हैं। जिनके URLs आपको सूची में स्वयं जांचकर हटाने होंगे।

7. कमेंट सेटिंग्स करें

हम जैसा स्क्रीनशॉट नीचे दे रहे हैं, आप कमेंट सेटिंग्स को वैसा रख सकते हैं। इसके फायदे हैं –

  • दूसरे ब्लॉग पर पोस्ट लिंक होते ही पिंगबैक मिल जाएगा
  • ब्लॉग रीडर्स कमेंट कर पाएंगे
  • रीडर्स को कमेंट करते समय नाम और ईमेल भरना होगा
  • नए कमेंट की सूचना आपको ईमेल पर मिलेगी
  • नए कमेंट मॉडरेशन के लिए रोक लिए जाएंगे
  • कमेंट सीधे प्रकाशित नहीं होंगे
  • आप सिर्फ पसंद के कमेंट स्वीकृत कर पाएंगे

यह सब सेटिंग करने के लिए Settings > Discussion पर जाना है। स्क्रीनशॉट के अनुसार सेटिंग्स कर लें। Save Changes बटन पर क्लिक करना मत भूलें।

WP Settings - Comments

8. वर्डप्रेस मीडिया सेटिंग्स

वर्डप्रेस पर कोई भी फोटो अपलोड करने पर उसके कई आकार बन जाते हैं। यानि एक ही फोटो कई आकार में सर्वर पर Save होती है। जिससे वेब होस्टिंग स्पेस कम पड़ने लगता है और कई सारी दिक्कतें आती हैं।

आप Settings > Media पर जाएं, और नीचे दिए स्क्रीनशॉट को देखकर सेटिंग करें।

WP Settings - Media

9. परमालिंक स्ट्रक्चर सेट करें

वर्डप्रेस में डिफाल्ट परमालिंक स्ट्रक्चर होता है – https://myblog.com/?p=123
इस परमालिंक से कोई यह नहीं समझ सकता है कि पोस्ट किस बारे में है। इसलिए यह सर्च इंजन फ्रेंडली नहीं है।

आप Settings > Permalinks खोलें और Post Name को चुनकर बदलाव को Save बटन पर क्लिक करके सहेज दें।

इस बदलाव से सर्च इंजन में पोस्ट संबंधित कीवर्ड परमालिंक में दिख जाएंगे। जिससे आपको सर्च इंजन में रैंक करने में आसानी होगी और ट्रैफिक भी बढ़ेगा।

आप नीचे दिए उदाहरण चित्र को देखें –

WP Settings - Permalinks

आप चाहें तो Custom Structure भी चुन सकते हैं। जिसके लिए नीचे वाला स्क्रीनशॉट देखें।

WP Settings - Permalinks 2

10. डायरेक्ट्री ब्राउजिंग बंद करें

आप वेब सर्वर पर .htaccess फाइल एडिट करके डायरेक्ट्री ब्राउजिंग बंद कर सकते हैं। ऐसा करना बेहद सरल है। यह Notepad में कुछ भी लिखकर Save करने जैसा है।

वेब सर्वर पर वर्डप्रेस डायरेक्ट्री में .htaccess फाइल को एडिटर में खोलें और नीचे दी गई लाइन उसमें आखिर में जोड़ दें।

Options All -Indexes

फाइल को Save करना न भूलें।

यह सेटिंग आपके वर्डप्रेस ब्लॉग की सुरक्षा बढ़ा देता है।

आपको WordPress Settings पर हमारी Hindi Post कैसी लगी जरूर बताएं।

Previous articleएफिलिएट प्रोडक्ट का प्रमोशन ब्लॉग पर कैसे करें
Next articleAds.txt को Blogger/Blogspot पर कैसे जोड़ें
Founder, Tech Prevue. Doing Pro Blogging Since 2008.

5 COMMENTS

  1. अच्छी जानकारियां है मैं आपकी बताई बातों को अपनी वेबिस्ते पर फॉलो कर रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here